वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश के जनक संस्थापक आदरणीय नाना जी की पुण्यतिथि पर सीधी में लगा रक्तदान शिविर


सीधी धर्मेंद : वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश के जनक संस्थापक आदरणीय नाना जी की पुण्यतिथि पर 8 फरवरी म.प्र. के सभी जिलों में रक्तदान शिविर लगाया जाता है जिसमें वैश्य बंधु बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर रक्तदान करते हैं 8 फरवरी को विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सीधी जिले के जिला अस्पताल में स्थित ब्लड बैंक में वैश्य महासम्मेलन के संभागीय अध्यक्ष भोला प्रसाद गुप्ता वैश्य महासम्मेलन सीधी के जिला अध्यक्ष दिनेश गुप्ता वैश्य महासभा की श्रीमती अंजू केसरी रवि केसरी पूनम सोनी की अगुवाई में वैश्य महासभा के महिला और पुरुष सदस्यों ने रक्तदान कर पूर्व परंपरा का निर्वहन किया ब्लड बैंक में रक्तदान के दौरान सिविल सर्जन डॉ एस बी खड़े भी मौजूद रहे इस दौरान वैश्य महासम्मेलन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रक्तदान करने आए लोगों की हौसला अफजाई की रक्तदान के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहे रक्तदान के दौरान वैश्य महासम्मेलन के संभागीय अध्यक्ष भोला प्रसाद गुप्ता ने रक्तदान शिविर के उद्देश्यों की एन टीवी इंडिया न्यूज़ को जानकारी दी और कहा कि यह मानव और समाज की सेवा का पुनीत कार्य है जिसे आदरणीय नाना जी की पुण्यतिथि पर समाज द्वारा किया जाता है रक्तदान के दौरान वैश्य महासम्मेलन की अंजू केसरी और श्रीमती पूनम सोनी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी रक्तदान के दौरान वैश्य महासम्मेलन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम इस परंपरा को लगातार जारी रखेंगे और समाज के हित का काम करेंगे रक्तदान के दौरान ही वैश्य महासम्मेलन के आधा सैकड़ा पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर आदरणीय नाना जी की पुण्यतिथि पर मरीजों को फल वितरित किया फल वितरण के बाद वैश्य महासम्मेलन ने शहर के पूजा पार्क की स्थित गणेश मंदिर में पहुंचकर देश की भारत रत्न रही स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की उसके बाद 2 मिनट का मौन रखकर लता जी की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की इस अवसर पर बेस्ट महासम्मेलन के युवा इकाई के अध्यक्ष और अनेक गणमान्य नागरिक और पत्रकार मौजूद रहे।
