जिला कांग्रेस कार्यालय सीधी में जिला यूथ कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई

0 104
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जवाहर भवन जिला कांग्रेस कार्यालय सीधी में जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक की गई। जहां सदस्यों को सदस्यता अभियान को लेकर सराहना करते हुए प्रदेश के निर्देशों का पालन करने के लिए फैसला लिया गया। साथ ही ग्राम पंचायतों के बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान कर कांग्रेस की सरकार बनाने में दृढ़ संकल्पित हुए। उक्त समीक्षा बैठक में जिला यूथ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष – देवेंद्र सिंह ‘दादू ‘ एवं जिला महामंत्री राजकुमार सिंह ‘भयंकर’, सुदीप द्विवेदी ,रवि सिंह परिहार ,राजबहादुर विश्वकर्मा, वसीम भाई , सोशल एवं आईटी सेल के अध्यक्ष शारदेंदु तिवारी,,जिला सचिव – बेमीभाई, अखिलेश चंदेल, दिनकर सिंह चौहान ,आशीष सोनी, विनोद तिवारी, शिवेंद्र गुप्ता, राजेश यादव,प्रशांत तिवारी उपाध्यक्ष धौहनी, साबिर मोहम्मद, पुष्पराज पांडेय,नितिन कुमार, चंदन सोनी, गिरीश कुमार ,आशिक खान, यज्ञराज यादव ,जितेंद्र द्विवेदी ,शिवेंद्र पांडे , अर्पित द्विवेदी, अंजू यादव जी सहित अन्य युवा साथी मौजूद रहे।

News TOP Footer