इंद्रवती नाट्य समिति द्वारा आयोजित 75 दिवसीय प्रस्तुति परक आवासीय राष्ट्रीय नाट्य कार्यशाला का हुआ समापन

0 178
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी शहर की अग्रणी नाट्य संस्था इंद्रवती नाट्य समिति द्वारा आयोजित 75 दिवसीय प्रस्तुति परक आवासीय राष्ट्रीय नाट्य कार्यशाला का 28 जनवरी को समापन किया गया समापन कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि टाटा कॉलेज के संचालक आरबी सिंह और इंद्र मति नाट्य समिति के संरक्षक अनूप मिश्रा की अध्यक्षता में दीप जलाकर किया गया। 75 दिवसीय आवासीय राष्ट्रीय नाट्य कार्यशाला के दौरान देश के कई प्रदेशों से आए छात्रों ने नाट्य की विभिन्न विधाओं लोक कला लोक संगीत नाट्य मंचन सहित अन्य कई कलाओं की विधाओं को कुशल प्रशिक्षकों के निर्देश में जाना समझा और उसमें पारंगत हुए समापन अवसर पर 75 दिनों तक कार्यशाला में शामिल रहे प्रशिक्षणार्थियों ने कविताओं का सृजन किया था जिनका उन्होंने अतिथियों के सामने प्रस्तुतीकरण किया जिसकी सभी ने तारीफ की। समापन कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि टाटा कॉलेज के संचालक आरबी सिंह ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि आपने जो कला यहां से सीखी है उसका उपयोग करके वह उच्च शिखर तक जाकर अपनी सार्थकता साबित कर सकते हैं। समापन अवसर पर इंद्रावती नाट्य समिति के संरक्षक अनूप मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यहां पर आपको कम संसाधनों में बहुत कुछ सिखाया गया है इस कला को आप जहां पर भी प्रदर्शित करेंगे आपको सम्मान मिलेगा। कार्यशाला समापन अवसर पर मौजूद अतिथियों ने कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए और सभी के उज्जवल भविष्य की कामनाएं की इस अवसर पर कार्यशाला के प्रमुख प्रशिक्षक नीरज कुंदेर रोशनी मिश्रा शिवा कुंदेर मौजूद रहे।

News TOP Footer