सिविल सर्जन ने 15 से 18 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण कराने की अपील की

सीधी धर्मेंद : 11 जनवरी को सिविल सर्जन डाॅ. एस.बी. खरे ने कहा कि कोविड की तीसरी लहर जिले में दस्तक दे चुकी है। संक्रमण से बचाव के लिए कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करें। अनावश्यक घर से बाहर न निकले तथा यदि अति आवश्यक कार्य हो तो ही घर से बाहर निकले और मास्क जरूर लगाये। इसके साथ ही दो गज दूरी का ध्यान रखें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। मास्क को सही ढंग से पहने तथा हाथों को बार-बार सेनेटाइज करते रहें। साथ ही किसी से हाथ नहीं मिलाये एवं गले नहीं लगाये। भीड़ भाड़ वाली जगहों पर न जाये जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा नहीं होगा। सिविल सर्जन ने अपील की है कि15 से 18 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण जारी है जिसमे सभी अभिभावक अपने बच्चों को टीकाकरण केन्द्रों में ले जाकर उन्हें टीका अवश्य लगवायें। संक्रमण से बचने का सबसे कारगर उपाय टीकाकरण ही है। इसके साथ ही जिन व्यक्तियों का दूसरा डोज 9 माह पहले लगा था, उन्हें बुस्टर डोज लगवाना है। वे भी टीकाकरण केन्द्रों में जाकर अपना बुस्टर डोज अवश्य लगवा लें।
