विधायक कमलेश्वर पटेल ने पंचायत चुनाव में प्रदेश सरकार की नाकामी को लेकर सरकार पर बड़े प्रहार किए

0 174
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 8 जनवरी को सीधी शहर के उच्च विश्राम गृह में पूर्व मंत्री और सिहावल के विधायक कमलेश्वर पटेल ने नववर्ष के उपलक्ष में पत्रकार वार्ता आयोजित की पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने पंचायत चुनाव में प्रदेश सरकार की नाकामी को लेकर सरकार पर बड़े प्रहार किए और कहा कि मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार षडयंत्र पूर्वक पिछड़े वर्ग के लोगों को अधिकारों से वंचित करना चाहती है इसके साथ ही कमलेश्वर पटेल ने अन्य कई मुद्दों को लेकर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर तीखे प्रहार किए पत्रकार वार्ता के बाद पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल से एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने सरपंचों के वित्तीय अधिकार वापस लिए जाने के संबंध में उनकी प्रतिक्रिया चाही तो उन्होंने कहा कि यह सरकार हमेशा लोगों को ठगने का काम करती है साथ ही लोगों के अधिकारों से वंचित करने का काम करती है इसके साथ ही विधायक कमलेश्वर पटेल ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ द्वारा पूछे गए कई अन्य सवालों के भी जवाब दिए।

News TOP Footer