बारदाने की कमी से विगत 8 दिनों से धान खरीदी केंद्र अमिलिया में अपनी धान लेकर खुले आसमान के नीचे पड़े हुए है किसान


सीधी धर्मेंद : सीधी जिले में चल रही धान खरीदी मैं भारी अव्यवस्था के सामने आ रही हैं जिसकी वजह से अपनी धान लेकर धान खरीदी केंद्रों में पहुंच रहे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है 4 दिसंबर को एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जिले की कई धान खरीदी केंद्रों का जायजा लिया इस दौरान अमिलिया धान खरीदी केंद्र में किसानों की भारी भीड़ दिखाई दी और किसान अपनी धान की तुलाई के लिए परेशान दिखे इस संबंध में केंद्र के प्रबंधक से जानकारी चाही गई तो उन्होंने बताया कि बारदाना की कमी की वजहसे तुलाई ना हो पाने की वजह से किसानों की संख्या में एकाएक वृद्धि हो गई है। वही अमिलिया धान खरीदी केंद्र मै मौके पर मौजूद किसानों ने एनडीटीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी समस्या बताते हुए कहा कि वह विगत 8 दिनों से धान खरीदी केंद्र में अपनी धान लेकर खुले आसमान के नीचे पड़े हुए हैं लेकिन उनकी धान अब तक नहीं खरीदी गई और बताया जा रहा है कि बारदाना नहीं है इस दौरान किसानों ने समित प्रबंधक के केंद्र से लापता होने की भी बात कही किसान इससे काफी नाराज भी दिखे। एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने किसानों की और अमिलिया उपर्जन केंद्र की समस्या को लेकर जिले के कलेक्टर मुजीबउर रहमान खान को फोन पर इस समस्या की जानकारी दी जिस पर कलेक्टर ने मौके का निरीक्षण करा कर व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही। एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जिले की चंदवाही उपार्जन केंद्र का बी अवलोकन किया जहा व्यवस्था संतुलित दिखाई दी। जिले के कई धान खरीदी केंद्र में वरदानी की कमी की भी समस्या सामने आ रही है जिला प्रशासन को चाहिए कि जिन धान खरीदी केंद्रों में किसानों की लंबी कतारें लगी है वहां पर अतिरिक्त बारदाना और अतिरिक्त अमला देकर किसानों की धान की जल्द से जल्द तुलाई कराई जाए जिससे किसानों को राहत मिल सके।
