राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में गति लाएं कहा कलेक्टर श्री खान ने

0 143
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान द्वारा सोमवार को राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की राजस्व न्यायालय वार विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर श्रीखान द्वारा समस्त राजस्व अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों के निराकरण में गति लाने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर श्री खान ने कहा कि राजस्व विभाग द्वारा जारी नवीन निर्देशों तथा व्यवस्थाओं के अंतर्गत कार्यवाही की जाए। विभाग द्वारा निर्धारित प्रारूप में ही आवेदन प्राप्त किए जाएं तथा संबंधित अधिकारियों से प्रतिवेदन भी निर्धारित प्रारूप में ही लिए जाएं। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए विभिन्न प्रकरणों की समय-सीमा निर्धारित की गई है। उक्त निर्देशों के अनुसार कार्यवाही से प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में शिकायतों का निराकरण किया जा सकेगा। कलेक्टर श्री खान द्वारा अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन आदि के प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय सीमा में करने के निर्देश दिए हैं। उन्होने निर्देशित किया है कि सभी राजस्व अधिकारी अपने न्यायालयों में निर्धारित दिनों में सुनवाई करेंगें। सभी प्रकरणों को पेशी पर रखेगें तथा ऐसे प्रकरण जो पेशी पर नहीं हैं उन्हे पेशी पर लगाया जाए। कलेक्टर श्री खान द्वारा 6 माह से अधिक लंबित प्रकरणों को अभियान चलाकर निराकृत करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि प्रकरणों की समीक्षा कर उनके निराकरण के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि अविवादित नामांतरण एवं बंटवारा के 6 माह से अधिक लंबित प्रकरणों की संख्या निरंक होने पर आगामी 26 जनवरी को संबंधित राजस्व अधिकारियों को प्रंशसा पत्र प्रदान किए जाएंगे। कलेक्टर द्वारा सभी राजस्व अधिकारियों को न्यायालयों के रिकार्ड दुरूस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस माह से कलेक्टर एवं अपर कलेक्टर द्वारा राजस्व न्यायालयों का नियमित निरीक्षण किया जाएगा।

News TOP Footer