सीधी जिले में चल रही धान खरीदी केन्द्रो में भारी अव्यवस्था सामने आई किसान हुए परेशान


सीधी धर्मेंद : सीधी जिले में चल रही धान खरीदी मैं भारी अव्यवस्था के सामने आ रही हैं जिसकी वजह से अपनी धान लेकर धान खरीदी केंद्रों में पहुंच रहे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है विगत 2 दिनों पूर्व हुई हल्की बारिश से धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्था की पोल खुल गई है 31 दिसंबर को एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जिले की कई धान खरीदी केंद्रों का जायजा लिया इस दौरान कमर्जी धान खरीदी केंद्र में किसानों की भारी भीड़ दिखाई दी और किसान अपनी धान की तुलाई के लिए परेशान दिखे इस संबंध में केंद्र के प्रबंधक से जानकारी चाही गई तो उन्होंने बताया कि विगत 2 दिनों बारिश की वजह से खरीदी तुलाई ना हो पाने की वजह से किसानों की संख्या में एकाएक वृद्धि हो गई है जिससे निपटने की कोशिश की जा रही है। वही एन टीवी इंडिया न्यूज़ जब चुरहट धान खरीदी केंद्र पहुंचा तो वहां पर धान से लदे वाहनों की लंबी कतारें दिखाई दी और किसान यहां भी अपनी धान की तुलाई के लिए परेशान दिखे किसानों ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को दबी जुबान में बताया कि वे विगत दो-तीन दिनों से अपनी धान लेकर केंद्र में पड़े हुए हैं लेकिन उनकी धान की तुलाई नहीं हो पा रही है किसान इससे काफी नाराज भी दिखे एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने किसानों की और केंद्र की समस्या को लेकर जिले के कलेक्टर मुजीब उर रहमान खान को फोन पर इस समस्या की जानकारी दी जिस पर कलेक्टर ने मौके का निरीक्षण करा कर व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही। चुरहट धान खरीदी केंद्र में वरदानी की कमी की भी समस्या सामने आई जिला प्रशासन को चाहिए कि जिन धान खरीदी केंद्रों में किसानों की लंबी कतारें लगी है वहां पर अतिरिक्त अमला देकर किसानों की धान की जल्द से जल्द तुलाई कराई जाए जिससे किसानों को राहत मिल सके।
