कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने की विभागवार सी.एम. हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की समीक्षा की

सीधी धर्मेंद : 27 दिसंबर को कलेक्टर श्री मुजीबुर्रहमान खान द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में विभागवार सी.एम. हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की समीक्षा की। कलेक्टर श्री खान ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी अभियान चलाकर अधिक से अधिक शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें। नॉन अटेंडेड शिकायतों और निम्न गुणवत्ता से बंद शिकायतों पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए संबंधित एल 1 एवं एल2 अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बी के पाण्डेय सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहें।
