पीने के पानी क्लास रूम और सुरक्षा लेकर संजय गांधी कॉलेज में छात्र छात्राओं ने तालाबंदी करते हुए किया धरना प्रदर्शन

सीधी धर्मेंद : सीधी जिला मुख्यालय में स्थित संजय गांधी कॉलेज में छात्र आते तो है शिक्षा ग्रहण करने लेकिन उनको यहां पर सुविधाओं और सुरक्षा के अभाव की वजह से उनको धरना प्रदर्शन नारेबाजी और तालाबंदी जैसे राजनीतिक गुण कोर्स निशुल्क सीखने को मिल जाता है 27 दिसंबर को संजय गांधी कॉलेज के छात्र छात्राओं ने कॉलेज में तालाबंदी करते हुए कॉलेज के अंदर 8 सूत्री मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी मांगों के समर्थन में तख्तियां भी ले रखी थी। कॉलेज परिसर के अंदर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर रहे छात्र-छात्राओं ने इस दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ को कॉलेज की समस्याओं और अपनी 8 सूत्री मांगों की जानकारी दी और कहा कि उन्होंने अपनी इन मांगों की सूचना पूर्व में जिला प्रशासन और कालेज के प्राचार्य को भी दी थी लेकिन कोई उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। धरना प्रदर्शन के दौरान कॉलेज की छात्राओं ने भी एन टीवी इंडिया न्यूज़ को बताया कि कॉलेज में आए दिन अराजक तत्व घुस आते हैं जिनको लेकर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। छात्र-छात्राओं द्वारा की जा रही मांग और छात्राओं द्वारा लगाए गए गंभीर आरोप के संबंध में एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने संजय गांधी कॉलेज के प्राचार्य से जब उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि यहां पर पीने के पानी और क्लास रूम की कोई कमी नहीं है इसके साथ ही प्राचार्य ने कहा कि यहां पर सुरक्षा लेकर कोई दिक्कत नहीं है।
