अतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर हुआ नाटक ‘पागल’ का शानदार मंचन

0 131
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पिछले 15 नवम्बर से चल रहे 75 दिवसीय प्रस्तुति परक राष्ट्रीय नाट्य कार्यशाला के प्रथम चरण के ‘ब’ सत्र के समापन में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस की शाम सीधी के स्थानीय ‘बैजनाथ सभागार’ में युवा रंगकर्मी शिवनारायण कुंदेर द्वारा निर्देशित नाटक ‘पागल’ का शानदार मंचन हुआ नाटक में अभिनय और बैकग्राउण्ड म्यूजिक का अच्छा तालमेल रहा जिसके प्रभाव के कारण नाटक बहुत प्रभावी रहा,नाटक में जहाँ एक तरफ संस्था के मैनेजर का खोखला मैनेजमेंट दिखता है तो वहीं दूसरी ओर कभी अंधा और लूले के प्रेम के बीच उनकी आत्मकथा में पीड़ा उभरकर दर्शकों को भावुक कर देती है नाटक यहीं समाप्त नहीं होता बल्कि दिव्यांगों के भोजन और कपड़ों के हिस्से को डकार जाने वाले संस्था के संस्थापक जब दिव्यांग लड़कियों की आबरू के साथ खिलवाड़ करता है तो दिव्यांगों में भी संगठन की भावना पनपने लगती है जो उनके अंदर आत्मविश्वास जगाने का काम करती है और यहाँ तक कि वह सब मिलकर संस्थापक को दण्डित भी करते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत में संस्था के निदेशक नीरज कुंदेर ने सभी अतिथियों एवं दर्शकों का वाणी से स्वागत किया साथ ही कार्यक्रम की संक्षिप्त रुपरेखा पर प्रकाश डाला नाटक में कलाकार प्रतिष्ठा शबल,केतकी मुसले,अभिनय कुमार गौतम, मनीष पटेल,प्रभुराज यादव,मनोज कुमार,नयूम,अमित कुशवाहा, धनञ्जय कुशवाहा, अमन रॉय ने सजीव अभिनय किया और प्रकाश परिकल्पना प्रजीत साकेत का था।

News TOP Footer