भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन कांग्रेसियों द्वारा किया


नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व निवर्तमान विधायक संजीव आर्य और समर्थकों पर हुआ जानलेवा हमला भाजपा की सोची समझी साजिश है। जिसमें उनके कई कार्यकर्ता भी चोटिल हो गए। जिस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोषियों पर सख़्त कार्रवाई करवाने की मांग की

पूर्व कैबिनेट मंत्री व निवर्तमान विधायक संजीव आर्य पर बीते दिन उधम सिंह नगर में हुए हमले से आक्रोशित कांग्रेसियों ने आज नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल के नेतृत्व में तल्लीताल स्थित गांधी चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। जिस सम्बन्ध में कार्यकर्ताओं द्वारा तल्लीताल एसओ रोहिताश सिंह सागर के माध्यम से डीजीपी अशोक कुमार को

ज्ञापन भी भेजा गया।
इस दौरान पूर्व विधायक व महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य, खष्टी बिष्ट, मुकेश जोशी, धीरज बिष्ट, कमलेश तिवारी, पप्पू कर्नाटक, मोहन चन्द कण्डपाल, त्रिभुवन फर्त्याल, कनक साह आदि मौजूद रहें।
