पुलिस अधीक्षक ने ली मासिक क्राइम मीटिंग अधिकतम अपराध निराकरण के दिए निर्देश

0 125
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार में मासिक क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया । मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय गायत्री तिवारी, एसडीओपी चुरहट आशुतोष द्विवेदी , एसडीओपी कुसमी आर एस शुक्ला , एसडीओपी महिला प्रकोष्ठ नीरज नामदेव समस्त थाना एवं चौकी के प्रभारी तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने विगत वर्तमान माह के अपराध निराकरण का विगत के दो वर्षो के माह नवंबर के साथ तुलनात्मक अवलोकन किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । बैठक में पुलिस अधीक्षक ने अधिकतम अपराधों का निराकरण कर जल्द से जल्द कर पीड़ित को न्याय दिलाने आमजन द्वारा की गई शिकायत की जल्द से जल्द जांच कर उचित वैधानिक कार्रवाई कर शिकायत करता को न्याय दिलवाने लोक शांति में बाधक तत्वों को न्यायालय द्वारा प्रतिबंधित कर कार्रवाई करने स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंट के आरोपियों को शीघ्र अति शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायालय पेश करेंने एवं लंबित की संख्या को शून्य पर लाने महिला एवं बच्चों के विरुद्ध घटित हुई अपराधों को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों पर कठोर कार्रवाई को सुनिश्चित करेंने महिला यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपियों की संपत्ति कुर्क की कार्रवाई करने गंभीर एवं चिन्हित मामलों में ट्रायल की गति को बढ़वाकर आरोपियों को जल्द से जल्द सजायाब करवाने खनिज का अवैध खनन एवं परिवहन करने वाले आरोपियों पर कठोर कार्यवाही कर प्रयुक्त वाहनों के राजसात की कार्यवाही करने भू माफिया ,अवैध शराब व्यापारी, खाद बीज की कालाबाजारी, राशन कालाबाजारी एवं चिटफंड कंपनियां चलाने वाले आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही कर उक्त मामलों के अपराध को ख़त्म करने के निर्देश दिए।

News TOP Footer