भाजपा जिला कार्यसमिति एवम प्रशिक्षण वर्ग का हुआ आयोजन

0 456
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन स्थानीय वैष्णवी गार्डन में किया गया जिसमें सर्वबप्रथम दीप प्रज्वलित किया गया और जिला मंत्री अमित प्रधान द्वारा बंदे मातरम का गायन सामूहिक रूप से किया गया जिला कार्य समिति के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत  अध्यक्षता जिला अध्यक्षता इन्द्रशरण सिंह चौहान , विशिष्ट अतिथि सीधी सांसद रीती पाठक,   जिला प्रभारी सीधी पुष्पेंद्र नाथ पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष अभ्युदय सिंह जी गरिमामयी उपस्तिथि में सम्पन्न हुई।।स्वागत भाषण जिला महामंत्री अशोक पटेल, कोरोना में दिवंगत हुए भाजपा कार्यकर्ताओं तथा उनके परिजनों को शोक प्रस्ताव विवेक कोल महामंत्री द्वारा प्रस्तुत किया गया और 2 मिनट के मौन के साथ  सामूहिक शोक संवेदना व्यक्त की गई ।।जिले का वृत्त जिला उपाध्यक्ष देवकुमार सिंह चौहान, राजनैतिक प्रस्ताव जिला उपाध्यक्ष अमलेश्वर चतुर्वेदी द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसका समर्थन जिला उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी एवम जिला मंत्री ज्योती कुशवाहा, कोरोना टीकाकरण धन्यवाद प्रस्ताव जिला उपाध्यक्ष रविचंद्र सिंह परिहार द्वारा प्रस्तुत और समर्थन जिला मंत्री पूजा सिंह कुशराम किया गया तथा सभी प्रस्तावों का अनुमोदन जिला अध्यक्ष इन्द्रशरण सिंह चौहान द्वारा किया गया ।जिला कार्यसमिति में कोरोना टीकाकरण, जनजातीय गौरव दिवस, धारा 370, राम मंदिर निर्माण, स्वास्थ्य समिति सेवक, सी एम राइज स्कूल, लाडली लक्ष्मी योजना, कुसमी की किरण बैगा द्वारा तेंदुए से अपने बच्चे को बचाने के साहस पर चर्चा की गई। जिला कार्यसमिति को मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत,  जिला अध्यक्ष इन्द्रशरण सिंह चौहान, सीधी जिला के प्रभारी पुष्पेन्द्र नाथ पाठक, सीधी सांसद रीती पाठक द्वारा संबोधित किया गया । कार्यसमिति का सफल संचालन जिला महामंत्री मनोज मिश्रा और आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष अनिक पांडेय जी द्वारा  किया गया। जिला कार्य समिति के बाद जिला प्रशिक्षण वर्ग का उदघाटन सत्र सम्पन्न हुआ जिसमे अतिथियों को साल श्री फल से से सम्मानित किया गया जिसकी अध्यक्षता श्री मती सुनीता वर्मा पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा सीधी एवम मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत द्वारा 2014 के बाद देश मे आया युगांतकारी परिवर्तन विषय पर विचार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला सीधी के सभी पदाधिकारी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, जिला कार्य समिति सदस्य, सभी मोर्चो के जिलाध्यक्ष सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवम महामंत्री उपस्थित रहे।

News TOP Footer