विकासखंड स्तरीय खेल-कूद एवं सामर्थ्य प्रदर्शन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

0 121
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : विकासखंड स्तरीय खेल-कूद व सामर्थ्य प्रदर्शन प्रतियोगिता कार्यक्रम माध्यमिक शाला मधुरी मे सम्पन्न हुआ कार्यक्रम में दिव्यांग छात्र श्रवण बाधित, मूकबधिर दृष्टिबाधित अस्थि बाधित, मानसिक मंद सर्व शिक्षा अभियान के तहत कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया प्रतियोगिता में 50 मीटर ,100 मीटर की दौड़ , गोला फेंक, रंगोली चित्रकला, में भाग लेते हुए अपनी प्रतिभाओं को दिखाया जिसमें 100 मी दौड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंकित साकेत द्वितीय स्थान अनूप रजक 50 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मोहित सिंह द्वितीय स्थान शिव शंकर साकेत , चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तान्या साकेत द्वितीय स्थान कुमकुम रावत रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कशिश साकेत द्वितीय स्थान साक्षी वर्मा गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चंद्र कुमार गोस्वामी, शिबू साहू विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के 6 से 14 वर्ष के दिव्यांग छात्रों ने प्रतियोगिता में उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों तथा अन्य समस्त छात्रों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस कार्यक्रम में विकासखंड से बीएसी विश्वनाथ वर्मा, रविशंकर तिवारी माध्यमिक शाला करौंदिया पानी टंकी से प्रधानाध्यापक सविता सिंह एवं माध्यमिक शाला मधुरी के प्रधानाध्यापक रामसहाय साकेत जनशिक्षक डॉ.मनीष शुक्ल, उपयंत्री रमाशंकर तिवारी लेखापाल अरुण यादव, जितेंद्रधर द्विवेदी विभिन्न विद्यालयों से दिव्यांग छात्रों लाने वाले शिक्षक एवं उनके अभिभावक माता-पिता उपस्थित रहे।

News TOP Footer