जिला क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों ने किया ऑक्सीजन प्लांट एवं जिला चिकित्सालय का निरीक्षण

0 518
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : विधायक केदारनाथ शुक्ल तथा कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान द्वारा जिला चिकित्सालय में स्थापित ऑक्सीजन प्लांटों एवं निर्माणाधीन वार्डों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आई जे गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ एस बी खरे, कमेटी के सदस्य गुरुदत्त शरण शुक्ल, धर्मेंद्र शुक्ल एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक श्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में कोरोना के संक्रमित पाए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा चिंता व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों को कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए आमजनों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना संक्रमण के समय ऑक्सीजन की बहुत अधिक मांग होती है। इसे ध्यान में रखते हुए सीधी जिले में तीन ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं। जिला चिकित्सालय सीधी में 1000 एलपीएम और 830 एलपीएम के दो प्लाण्ट स्थापित किया गया है। साथ ही मझौली में 100 एलपीएम का प्लांट स्थापित किया गया है। विधायक ने कहा कि अब जिले में उपचार के लिए ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। विधायक श्री शुक्ल ने कहा कि जिला अस्पताल में बच्चों के लिए पीआईसीयू बेड एवं एचडीसीयू बेड की व्यवस्था भी की जा रही है। विधायक श्री शुक्ल ने कहा कि शासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इनका लाभ लोगों को मिले यह सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उपकरणों का सही रखरखाव हो जिससे समय पर लोगों को लाभ मिल सके। कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने ऑक्सीजन प्लाण्ट का सतत रूप से परीक्षण जारी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देशित किया है कि प्लांट में जो भी कमियां दिखें उन्हें तत्काल दुरुस्त कराया जाए। कलेक्टर ने निर्धारित वार्डों में ऑक्सीजन की निर्बाध सप्लाई की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर द्वारा बच्चों के लिए निर्माणाधीन वार्डों का कार्य शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कार्य की गुणवत्ता और समयसीमा का ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर द्वारा आवश्यक दवाइयों एवं चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

News TOP Footer