मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के सदस्य राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त प्रदीप पटेल ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की

सीधी धर्मेंद : 2 दिसंबर को मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के सदस्य राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त प्रदीप पटेल एक दिवसीय प्रवास पर सीधी पहुंचे इस दौरान उन्होंने जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोग से संबंधित विभागीय योजनाओं की विभाग वार समीक्षा की समीक्षा के पूर्व सदस्य प्रदीप पटेल बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों का परिचय प्राप्त किया परिचय प्राप्त करने के बाद उन्होंने शिक्षा रोजगार और पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की विभाग बार जानकारी प्राप्त करते हुए योजनाओं की समीक्षा की बैठक में सदस्य श्री प्रदीप पटेल ने कहा कि विभाग की किसी योजना से पात्र व्यक्ति वंचित नहीं रहना चाहिए बैठक के दौरान कलेक्टर मुजीब उर रहमान खान सीईओ राहुल नामदेव धोटे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
