अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने मंत्री बिसाहू लाल के पुतले का दहन किया विरोध में जमकर की नारेबाजी मंत्री बिसाहू लाल का स्तीफा माँगा

0 134
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मध्य प्रदेश के भाजपा मंत्री बिसाहूलाल सिंह के द्वारा क्षत्रिय समाज की महिलाओं के ऊपर की गई एक अभद्र टिप्पणी ने तूल पकड़ लिया है और पूरे प्रदेश में उनका जगह-जगह विरोध हो रहा है क्षत्रिय समाज के लोग उनका पुतला दहन कर रहे हैं हालांकि इस मामले के तूल पकड़ने के बाद मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने एक बयान जारी कर कहा है कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है उन्होंने इसके लिए माफी भी मांग ली है बावजूद इसके लोगों के गुस्सा ठंडा नहीं पड़ रहा है 27 नवंबर को सीधी शहर के गांधी चौक में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने बिसाहू लाल के पुतले का दहन किया और मंत्री बिसाहूलाल सिंह के विरोध में जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी के बाद अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह रईस एवं अन्य पदाधिकारियों ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार ऐसे मंत्री को बाहर करें और उनका इस्तीफा ले इसके साथ ही कहा कि यदि कभी भी भविष्य में मंत्री बिसाहूलाल सीधी आएंगे तो उन्हें क्षत्रिय समाज का कड़े विरोध का सामना करना पड़ेगा।

News TOP Footer