सादगी पूर्ण तरीके से पूजा अर्चना करके मनाया गया नवीन नेटवर्क सिटी चैनल का 22वा स्थापना दिवस

0 151
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : आज 25 नवंबर है हम आपको बताना चाहेंगे कि आज का दिन नवीन नेटवर्क के दर्शको और नवीन नेटवर्क के लिए खास है क्योंकि आज से 22 साल पहले आज ही के तारीख यानी 25 नवंबर को इस सीधी शहर में नवीन नेटवर्क सिटी चैनल की स्थापना हुई थी तब से लेकर आज तक नवीन नेटवर्क सिटी चैनल एन टीवी इंडिया न्यूज़ आप सभी दर्शकों के सहयोग से जनता की आवाज और समस्याओं को शासन प्रशासन तक पहुंचाने शासन प्रशासन की योजनाएं जनता तक पहुंचाने और लोगों की छोटी-बड़ी समस्याओं का यथोचित निराकरण करा कर उन्हें न्याय दिलाने का काम सफलतापूर्वक करता आया है। 25 नवंबर 2021 को नवीन नेटवर्क सिटी चैनल का वाइसवा स्थापना दिवस नवीन नेटवर्क कार्यालय में सादगी पूर्ण तरीके से पूजा अर्चना करके मनाया गया । इन विगत 22 वर्षों के सफर में हमारे जिले के दर्शकों का नवीन नेटवर्क एन टीवी इंडिया न्यूज़ को भरपूर प्यार और सहयोग मिला जिसके लिए नवीन नेटवर्क परिवार अपने सभी दर्शकों का आभारी है नवीन नेटवर्क एन टीवी इंडिया न्यूज़ आप सभी से आगे भी इसी तरह सहयोग और प्यार की अपेक्षा रखता है।

News TOP Footer