पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 15 हजार रूपये का इनाम घोषित किया

0 502
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 15 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है। उन्होंने कहा है कि जो भी व्यक्ति आरोपी को गिरफ्तार करेंगा या गिरफ्तारी के लिए ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर फरार आरोपी की गिरफ्तारी हो सके इनाम राशि के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। इनाम वितरण का अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक का मान्य होगा। श्री कुमावत ने बताया कि ग्राम दक्षिण करौदिया के जगपत सिंह पिता वंशराखन सिंह की गिरफ्तारी पर 5 हजार रूपये, ग्राम बहादुर गंज वार्ड नं. 8 व्यौहारी जिला शहडोल के संस्कार पवार उर्फ भइयू पवार पिता बाला साहेब पवार एवं चुवाही थाना मझौली के छोटू उर्फ विमलेश यादव पिता रामधारी यादव की गिरफ्तारी पर 10 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है उक्त के संबंध में अधिक जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीधी से प्राप्त की जा सकती है।

News TOP Footer