फल और सब्जी के थोक विक्रेताओं ने प्राइवेट जगह पर थोक फल और सब्जी मंडी संचालित करने की मांग की

सीधी धर्मेंद : विगत 2 वर्षों के कोरोना द्वारा सीधी शहर के थोक में व्यापार करने वाले फल और सब्जी विक्रेताओं को जिला प्रशासन ने संजय गांधी कॉलेज के मैदान में थोक फल और सब्जी मंडी लगाने की अनुमति दी थी आपातकालीन समय में दी गई उक्त सुविधा को स्वीकार करते हुए थोक फल और सब्जी विक्रेताओं ने बिना किसी सुविधा के विगत दो बर्ष से कोरोना काल में धूप बरसात और ठंडी बर्दाश्त करते हुए किसी कदर व्यापार किया लेकिन अब जब स्थितियां सामान्य हो गई हैं और राज्य सरकार ने कोरोना के सभी प्रतिबंध समाप्त कर दिए हैं बावजूद इसके तो फल सब्जी विक्रेताओं को बदतर हालत में अपना काम चलाना पड़ रहा है ऐसे में थोक फल और सब्जी विक्रेता अब उन्हें एक व्यवस्थित मंडी दिए जाने की मांग कर रहे हैं हालाकि जिला प्रशासन उनकी मांग को सुनते हुए उनके लिए सीधी शहर के बाईपास में उनके लिए फल और सब्जी मंडी की व्यवस्था कर रहा है लेकिन थोक फल सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि उक्त मंडी की जगह छोटी है यदि जिला प्रशासन द्वारा उन्हें पर्याप्त जगह नहीं दी जाती तो उन्हें अनुमति दे दी जाए कि वह किसी प्राइवेट जगह पर अपनी मंडी संचालित कर सके।
