22 वूशु विजेता खिलाड़ियों का पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने सम्मान कर किया उत्साहवर्धन

0 183
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ( नियंत्रण करता अधिकारी जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग सीधी) तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले (जिला अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग सीधी) के द्वारा मध्य प्रदेश वूशु संघ द्वारा पन्ना में आयोजित हुए 22 वें जूनियर वूशु स्टेट चैंपियनशिप में जिला सीधी से शामिल हुए 22 विजेताओं का आज सम्मान कर उनके उज्वल भविष्य की कामना की गई है। जिला सीधी से प्रतियोगिता में शामिल होने पन्ना गए प्रतिभागियों ने मेडल प्राप्त कर अपने परिवार के साथ साथ अपने जिले का भी नाम रोशन किया है। जिनमे सीनियर सब जूनियर बालक बालिका वुशु विजेता खिलाडी वैष्णवी त्रिपाठी -गोल्ड , राहुल यादव- गोल्ड़ , महावीर यादव- गोल्ड़, आकाश यादव- गोल्ड़ , अजय प्रताप सिंह परिहार- गोल्ड़ , निखिल सिंह चौहान- गोल्ड़ , सपना शोधिया- गोल्ड़ , अनिशा यादव- गोल्ड़ , स्मिता सिंह भदौरिया- सिल्वर , दिव्य चतुर्वेदी- सिल्वर , जीवेन्द्र कुमार पटेल- सिल्वर , राधिका बागरी- सिल्वर , विजया लक्ष्मी कोल- ब्रांज , आलसिला केवट- ब्रांज , गरिमा सिंह- सिल्वर वही ग्रुप इवेंट मे सिल्वर मैडल पाने वाले पार्थ गुप्ता , आकांछा सिंह , रीना सिंह , विजय लक्ष्मी कोल , विजया सिंह , राधिका बागरी , आलशीला केवट ,आयुष साकेत , शिवम् कुशवाहा शामिल रहे। सीधी से शामिल हुए 22 खिलाड़ियों ने मेडल हासिल कर स्वयं की मेहनत साथ ही प्रशिक्षक एवं वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश को सार्थक सिद्ध किया है एवं अपने माता पिता के साथ ही साथ जिला सीधी का नाम रोशन किया है।

News TOP Footer