विश्व हिंदू महासंघ 19 नवंबर को सीधी शहर में महारानी लक्ष्मी बाई जयंती पर निकलेगा शोभा यात्रा

0 163
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 19 नवंबर को विश्व हिंदू महासंघ के तत्वधान में महारानी लक्ष्मी बाई जयंती का कार्यक्रम मनाया जाएगा उक्त कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर 17 नवंबर को शहर के एक रेस्टोरेंट में विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ता पदाधिकारियों और महारानी लक्ष्मी बाई जयंती कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती वर्षा सिंह ने पत्रकार वार्ता बुलाई पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने पत्रकारों को 19 नवंबर को महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के दिवस पर निकलने वाली शोभा यात्रा के कार्यक्रमों की की विस्तार से पत्रकारों को जानकारी दी। पत्रकार वार्ता के दौरान भास्कर सिंह चौहान और बृजेश सिंह चौहान ने भी कार्यक्रम के संबंध में पत्रकारों को जानकारियां दी। पत्रकार वार्ता के बाद कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती वर्षा सिंह ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को 19 नवंबर को सीधी शहर में महारानी लक्ष्मी बाई जयंती पर निकलने वाली शोभा यात्रा के कार्यक्रमों की रूपरेखा की जानकारी दी इसके साथ ही उन्होंने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की वीरता की भी चर्चा की।

News TOP Footer