पालिका बाजार सब्जी मंडी के अंदर और बाहर मुख्य नगरपालिका अधिकारी कमला कोल ने हटाया अतिक्रमण

0 212
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी शहर में व्यवसायियों द्वारा दुकान के बाहर सामान रखने और पालिका बाजार सब्जी मंडी में सब्जी और फल वाले ठेलों के अतिक्रमण की वजह से पूरी व्यवस्था चौपट पड़ी हुई थी जिसको लेकर नगरपालिका का भी रवैया उदासीन था लेकिन 6 नवंबर को मुख्य नगरपालिका अधिकारी कमला कोल सुबह पालिका बाजार सब्जी मंडी पहुंच गई और उन्होंने अव्यवस्थित तरीके से लगने वाले सब्जी और फल के ठेलो को हटाने का निर्देश दे दिया जिसके बाद नगरपालिका के अमले ने ठेलों को वहां से हटाने की कार्यवाही शुरू कर दी। पालिका बाजार सब्जी मंडी के अंदर भी सीएमओ कमला कोल ने व्यापारियों को समझाइश देकर उनसे अनाधिकृत रूप से लगाई जा रही दुकानों को तत्काल हटाने और व्यवस्थित तरीके से सब्जी की दुकान एक चबूतरे में लगाने को कहा जिसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया और सभी व्यवसाय व्यवस्थित होने लगे जिसको लेकर कई वर्षों से चबूतरे पर कब्जा कर के बैठे हो सब्जी व्यापारियों को तकलीफ होने लगी लेकिन सीएमओ ने उन्होंने साफ-साफ कहा कि चबूतरा सिर्फ फुटकर सब्जी विक्रेताओं को ही मिलेगा। अतिक्रमण हटाने और दुकानदारों को समझाइश देने के बाद सीएमओ कमला कोल ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपने अभियान की जानकारी दी इस दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने पालिका बाजार के चबूतरे में व्यवसायियों के कब्जे पट्टे की बात उठाई गई जिस पर उन्होंने साफ कहा कि उस चबूतरे पर किसी का कोई पट्टा या कोई कब्जा नहीं है सार्वजनिक सब्जी मंडी है वहां सिर्फ फुटकर सब्जी विक्रेताओं को सब्जी बेचने की इजाजत दी जाएगी और वहां पर परमानेंट सार्वजनिक सब्जी मंडी का बोर्ड भी लगाया जाएगा। मुख्य नगरपालिका अधिकारी कमला कोल के आज के प्रयास से पालिका बाजार सब्जी मंडी व्यवस्थित नजर आ रही है यदि व्यवस्था कायम रहती है तो निश्चित ही शहर के लोगों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी जरूरत है इस व्यवस्था को कायम रखने की.

News TOP Footer