बाघड़ धावैया में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर किया गया आयोजित

सीधी धर्मेंद : अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति रामपुर नैकिन ने जानकारी देकर बताया है कि रामपुर नैकिन में जागरूकता एवं विधिक साक्षरता कार्यक्रम के तहत जागरूकता एवं शिविर कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत बाघड़ धवैया में किया गया। जिसमें अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा महिलाओं से संबंधित मौलिक अधिकार मौलिक कर्तव्य, एस.सी. एस.टी. एक्ट एवं अन्य सिविल दाण्डिक विधियों पर जानकारी उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति रामपुर नैकिन, सरपंच, सचिव, जनपद पंचायत चन्द्रमणि त्रिपाठी लगभग तथा अन्य व्यक्तिगण 150 की संख्या में उपस्थित रहें।
