भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के विधायकों से अपने पांच सालों के कामों का हिसाब दो जबाब दो आम आदमी पार्टी

0 171
Main Ad1

नैनीताल- आज जिला मुख्यालय नैनीताल में, आम आदमी पार्टी के प्रदेश व्यापी आहवान के तहत भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के विधायकों से अपने पांच सालों के कामों का हिसाब दो जबाब दो कार्यक्रम के तहत पंत पार्क मल्लीताल में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया
ज्ञात रहे आम आदमी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर उतराखण्ड के 70 विधानसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी के कार्यकताओं द्वारा उनके आवासों एवम् कार्यलयों का घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है,
जिला मुख्यालय नैनीताल में आम आदमी पार्टी द्वारा पंत पार्क मल्लीताल में प्रातः 11 बजे से धरना प्रदर्शन आयोजित करके पूर्व विधायक संजीव आर्य से उनके द्वारा नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में किये गए कार्यो का हिसाब और जबाब मागां गया,
आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित इस सभा में आम आदमी पार्टी के वक्ताओं ने कहा कि पिछले 20 सालों और वर्तमान में पांच साल पूरी करने जा रही भारतीय जनता पार्टी की सरकार और उनके विधायकों एवम्ं विपक्षी दल काग्रेंस के विधायकों ने उत्तराखण्ड की जनता को छलने और ठगने का ही काम किया है, इसका उदाहरण कल देहरादून में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की रैली में बोलते हुए देश के गृह मंत्री अमित शाह का व्यक्तव्य है, कि उतराखण्ड में पिछले बीस साल मे बहुत बड़ा गड्ढा हो गया है,
आम आदमी पार्टी के नेताओं ने सभा के माध्यम से देश के गृहमंत्री अमित शाह से पूछते हुए कहा कि इस गड्ढे को बनाने वाला दल उनकी भारतीय जनता पार्टी और दूसरा दल काग्रेंस है ,
आम आदमी पार्टी के वक्ताओं ने कहा कि अब समय आ गया है, कि उतराखण्ड की जनता इनसे सवाल करे कि इसका जिम्मेदार कौन है, और आने वाले 2022 के चुनावों में जनता इसका करारा जवाब भी देगी,
आम आदमी पार्टी के इस धरना प्रदर्शन और आयोजित सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता बी पी लोहनी द्वारा तथा संचालन आम आदमी पार्टी के नगर अध्यक्ष शाकिर अली द्वारा किया गया,
सभा को पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुमार दुम्का , वरिष्ठ नेता राम नारायण, नगर महामंत्री महेश आर्य, नगर उपाध्यक्ष हरीश बिष्ट, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नैनीताल संजय कुमार संजू आदि ने संबोधित किया
सभा में महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष विध्या देवी, विमला देवी, अंजुम बेगम, पूर्व महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष विध्या देवी, अजय गोस्वामी, विनोद कुमार, सुनील कुमार, किशन लाल, राजेश कुमार, अतीक हुसैन, सिराज अहमद, पूरन चद्रं, प्रियांशु कुमार, मोहम्मद अरमान, राजेन्द्र लाल साह,अब्दुल हुसैन, मान सिह, होशियार कन्याल , निर्मल भाई, सन्नी सेलवान, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट आदि दर्जनों कार्यकर्ता उस्थिति थे

News TOP Footer