कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजन को 60 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की

0 449
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजन को 15 हजार रूपये के मान से 4 मृतकों को 60 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। कलेक्टर श्री खान ने बताया कि ग्राम रघुनाथपुर तहसील रामपुर नैकिन के राजकुमार बैस की दिनांक 28.06.2021 को ग्राम रघुनाथपुर तहसील रामपुर नैकिन जिला सीधी में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से निकटतम वारिस पत्नी सोनू सिंह को 15 हजार रूपये, ग्राम धनहा तहसील रामपुर नैकिन के दीपनारायण सिंह उर्फ राकेश सिंह की दिनांक 10.01.2020 को ग्राम मझरेटी कोठार तहसील बहरी में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से निकटतम वारिस पत्नी चन्दा सिंह को 15 हजार रूपये, ग्राम खड्डी कला तहसील रामपुर नैकिन के उमेश कुमार मिश्रा की दिनांक 27.08.2021 को छुहिया घाटी मोड़ पर सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से निकटतम वारिस पत्नी प्रवीणा मिश्रा को 15 हजार रूपये एवं ग्राम रघुनाथपुर तहसील रामपुर नैकिन के सिद्धार्थ बैस की दिनांक 08.06.2021 को ग्राम रघुनाथपुर तहसील रामपुर नैकिन जिला सीधी में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से निकटतम वारिस माता सोनू सिंह बैस को 15 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।इसी प्रकार ग्राम नौगवां तहसील सिहावल जिला सीधी के श्रीनिवास गुप्ता का दिनांक 11.12.2020 को ग्राम नौगवां तहसील सिहावल जिला सीधी में सड़क दुर्घटना में घायल हो जाने पर उन्हें 7 हजार 5 सौ रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

News TOP Footer