भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन जिला सीधी ने महाविद्यालय की विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया

सीधी धर्मेंद : 26 अक्टूबर को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन जिला सीधी के अध्यक्ष दीपक मिश्रा की अगुवाई में छात्रों का एक बड़ा दल छात्र हितों की विभिन्न मांगों को लेकर सीधी शहर के जिला कलेक्ट्रेट तिराहे पर स्थित बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा परिसर में धरने पर बैठ गया धरने के दौरान भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन जिले मे विधि महाविद्यालय को फिर से प्रारंभ करने जिले में एक और स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रारंभ करने संजय गांधी महाविद्यालय की शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने और जिले के अग्रणी विद्यालयों के प्रभारी प्राचार्य को हटाकर नियमित प्राचार्य की नियुक्ति किए जाने की मांग की गुहार लगाई धरना प्रदर्शन के दौरान भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी मांगों की जानकारी दी। देर शाम तक भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की मांगों पर स्थानीय शासन प्रशासन द्वारा ज्ञापन नहीं लिया गया था।
