रीवा-सीधी-सिंगरौली रेलवे लाइन परियोजना की सांसद ने की समीक्षा एन टीवी इंडिया न्यूज़ के सवालों के दिए जबाब

0 209
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 26 अक्टूबर को सांसद रीती पाठक द्वारा रीवा-सीधी-सिंगरौली रेलवे लाइन निर्माण के प्रगति की समीक्षा की गयी। समीक्षा बैठक में सांसद श्रीमती पाठक ने कहा कि रीवा-सीधी-सिंगरौली रेल लाईन कार्य अतिशीघ्र पूर्ण हो। भू-अर्जन का कार्य शीघ्रता से पूर्ण कर जमीन को रेलवे विभाग को हस्तांतरित की जाए जिससे कार्य को पूर्ण किया जा सके। उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन प्रोजेक्ट के लिए बजट का अभाव नहीं है। सांसद ने रेलवे के अधिकारियों को सुरंग, पुल, अर्थ वर्क जैसे कार्यों में प्रगति लाने के लिए कहा है। सांसद श्रीमती पाठक ने कहा कि रेलवे लाइन निर्माण समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर नियमित संवाद बनाकर एक टीम के तरह कार्य करने की आवश्यकता है। रेल लाईन का कार्य समय से पूर्ण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होने कहा कि यह कोशिश की जाए कि रेलवे लाइन के निर्माण का कार्य अनावश्यक रूप से बाधित नहीं हो। कार्य हेतु पर्याप्त राशि उपलब्ध है उसका उपयोग करे तथा कार्य में प्रगति लाएं। उन्होने कहा कि सभी संबंधित विभाग नियमित संवाद बनाए रखें तथा आने वाली समस्याओं का तत्परता से निराकरण किया जाए। सांसद श्रीमती पाठक ने कहा कि यदि कार्य में किसी भी प्रकार की कोई समस्या होती है तो हमसे सीधा संपर्क कर सकते है उस समस्या का तत्काल निराकरण करने का प्रयास किया जायेगा। कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने कहा कि कार्य के सुचारू रूप से संचालन के लिए विभागीय समन्वय आवश्यक होता है। कलेक्टर ने कहा कि यदि रेलवे विभाग को कोई समस्या आती है, तो वह सीधे संपर्क कर सकते हैं। उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण के प्रयास किए जायेंगें। कलेक्टर श्री खान ने बताया कि रीवा-सीधी-सिंगरौली रेलवे लाइन में जिले के 91 ग्राम प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 64 ग्रामों के भू-अर्जन की कार्यवाही पूर्ण हो गयी है। शेष 27 ग्रामों के भू-अर्जन की कार्यवाही 2 वर्ष से अधिक होने से व्यपगत हो गयी थी जिसके कारण पुनः उन्हीं ग्रामों में धारा 11 की अधिसूचना पूर्ण की जाकर 23 ग्रामों में धारा-19 की कार्यवाही भी पूर्ण हो चुकी है, शेष 4 ग्रामों में धारा-19 की कार्यवाही प्रचलन में है। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे, उप मुख्य अभियंता निर्माण दीपक मुके, सहायक कार्यकारी निर्माण ए.के. शर्मा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें। जिले की सांसद श्रीमती रीति पाठक की अध्यक्षता में आज होने वाली सीधी सिंगरौली रेलवे लाइन की बैठक के पूर्व सीधी शहर से लगे गोत्र कला ग्राम के कई भूमि स्वामी अपनी समस्या लेकर पहुंच गए और उन्होंने जिले के सांसद और जिले के कलेक्टर को अपना आवेदन पत्र देकर उनकी अधिग्रहित की गई जमीनों के तत्काल मुआवजा दिलाए जाने की मांग की जिले के सांसद और कलेक्टर को अपनी समस्या का ज्ञापन देने के बाद आए आवेदकों ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी समस्या की जानकारी दी और कहा कि अधिग्रहण के लंबे अरसे बाद भी हमें हमारी जमीनों का मुआवजा नहीं दिया जा रहा है या तो हमें हमारी जमीनों का मुआवजा दिया जाए या तो हमारी जमीन है छोड़ दी जाए जिसे हम किसी दूसरे को बेचकर अपनी जरूरतें पूरी कर सके वही रेलवे की समीक्षा बैठक खत्म होने के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जिले की सांसद से आवेदन लेकर आए लोगों की समस्या उठाई जिस पर उन्होंने कहा कि छोटी-मोटी समस्याएं हैं जिनका निराकरण करके लोगों की समस्याओं को दूर किया जाएगा इसके साथ ही जिले के सांसद श्रीमती रीति पाठक ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को बैठक में की गई चर्चा और लिए गए निर्णय की जानकारी दी साथी एन टीवी इंडिया न्यूज़ के पूछे गए अन्य सवालों के जवाब दिए।

News TOP Footer