जनकल्याण एवं सुराज अभियान’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित

0 161
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जनकल्याण एवं सुराज अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सांसद रीती पाठक के मुख्य अतिथ्य एवं विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम की अध्यक्षता में सम्राट चौक पर किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना अंतर्गत 7 हितग्राहियों को स्वीकृत पत्र तथा महिला बाल विकास विभाग सीधी में एक दिवगंत कोविड योद्धा के आश्रित को अनुकम्पा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर मिंटो हाल भोपाल से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया जिसके माध्यम से उपस्थित जनों ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा सुना। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्रीमती पाठक ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार अन्त्योदय की भावना के साथ गरीब एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। इसके लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना प्रधानमंत्री आवास योजना, सौभाग्य योजना, आयुष्मान भारत योजना, जल जीवन मिशन, गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी जनकल्याण योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। सांसद ने कहा कि इन योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को अधिकार पूर्वक ससम्मान मिलना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही और उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अंतर्गत एक एजेन्सी के माध्यम से हितग्राहियों से सुविधा शुल्क लिए जाने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। तत्काल उन शिकायतों की गंभीरता से जांच की जाए और दोषी एजेन्सी के विरूद्ध कार्यवाही की जाए। गरीबों के हक पर डाका डालने वालों को चैन से नहीं रहने दिया जाएगा। जो गरीबों की खून पसीने की कमाई लूटने का प्रयास करेगा उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। सांसद श्रीमती पाठक ने कहा कि आपने जो विश्वास मुझ पर और केन्द्र तथा राज्य सरकार पर जताया है उसे नहीं टूटने दिया जाएगा। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री चैहान के नेतृत्व में सरकार अन्त्योदय के लिए कृत संकल्पित है। ये निरंतर जनता से संवाद स्थापित कर उनके हितों के लिए योजनाओं का संचालन होता है। सांसद ने जिला प्रशासन से भी जनता से निरंतर संवाद स्थापित करने तथा योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने के लिए कहा है। सांसद ने कहा कि पूर्व की सरकार द्वारा कई जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया था, उन्हें फिर से प्रारंभ किया गया है। आपके हितों की रक्षा के लिए मैं आपके साथ सदैव खड़ी रहूंगी। विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का सुचारू संचालन हो तथा उसका लाभ वास्तविक पात्र को सहजता से मिले। उन्होने कहा कि जिले के वनान्चल कुसमी के लिए विशेष ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है। कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने कहा कि शासन द्वारा 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर 2021 तक लगातार जन कल्याण और सुराज अभियान अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया। इसका मूल उद्देश्य हितग्राहियों को योजनाओं एवं अधिकारों के प्रति जागरूक कर उन्हें सशक्त बनाना था। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत, गणमान्य नागरिक इंद्रशरण सिंह चैहान सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि एवं हितग्राही उपस्थित रहें ।

News TOP Footer