युवक कांग्रेस करेगी राष्टीय स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

0 216
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी देशभर के ऐसे युवाओं को जो अच्छे वक्ता हैं और जिनको देश के इस स्थिति परिस्थिति की अच्छी जानकारी है उनमें मंच पर खड़े होकर बेबाकी से अपनी बात रखने का हुनर है उन्हें वे एक प्लेटफार्म देना चाहते हैं जिसमें जिस में आकर ऐसे सभी युवा अपने अंदर की प्रतिभा को निखार सके और देश की समस्याओं को उजागर कर सकें इसके लिए राष्टीय स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत उक्त मापदंड के युवाओं का चयन किया जाएगा सीधी जिले में भी भाषण प्रतियोगिता आयोजित किया जाना है जिसको लेकर 29 सितंबर को शहर के एक पैलेस में और  प्रतियोगिता के संयोजक द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया पत्रकार वार्ता के दौरान युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों की मौजूदगी में कार्यक्रम के पोस्टर का अनावरण किया गया पोस्टर के अनावरण के बाद पत्रकारों को कार्यक्रम के संयोजक द्वारा मीडिया को कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी दी गई पत्रकार वार्ता के दौरान जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू सहित युवक कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

News TOP Footer