जमोड़ी पुलिस की बड़ी कार्यवाही 6 किलो गांजा जप्त कर 3 आरोपियों को जेल पहुंचाया

0 575
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : विगत पखवाड़े सीधी पुलिस ने अपने ऊपर लगे गांजे के आरोपों का जबाब देते हुए गत 2 दिनों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए गांजा व्यवसायियों की कमर तोड़ कर रख दी है गत दिवस कोतवाली पुलिस ने जहां 5 गांजे के तस्करों को गिरफ्तार करके उनके पास से लगभग ₹10 लाख का गांजा और नशीला कफ  सिरप बरामद किया था वही जमोडी  पुलिस ने भी तीन अलग-अलग जगहों पर छापामारी करते हुए 61 हजार रुपए कीमत का 6 किलो 100 ग्राम गांजा जप्त करते हुए 3 आरोपियों को जेल की हवा खिला दी है बताया गया कि पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशन  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले  उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सीधी गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन थाना प्रभारी जमोड़ी शेषमणि मिश्रा के नेतृत्व मे मुखबिर की सूचना के आधार पर जमोड़ी पुलिस की टीम द्वारा  दिनांक 09.09.2021 को ग्राम पडखुड़ी नं. 01 मे दबिस देकर आरोपी जगन्नाथ सिंह पिता राजबहोरन सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी पडखुरी नं. 01 के कब्जे से 2.5 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा तथा  आरोपी सुधीर कुमार जायसवाल पिता राममणि जायसवाल उम्र 24 वर्ष निवासी भेलकी खुर्द के कब्जे से 1.4 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं   दिनांक 10.09.2021 को आरोपी राजेन्द्र साहू पिता महादेव साहू उम्र 36 वर्ष निवासी पडखुरी नं. 01 के कब्जे से 2.2 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त कर उक्त सभी के विरुद्व पृथक-पृथक आपराधिक प्रकरण दर्ज कर उक्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जब पूछताछ की है तो सभी ने बताया कि उन्होंने   पड़खुरि नंबर निवासी राघवेन्द्र जायसवाल से हमेशा गांजा लेते हैं और बेचने के बाद अपना हिस्सा काट के राघवेन्द्र को पैसा दे देते हैं और फिर से गांजा खरीद लेते हैं।  उसके पश्चात राघवेन्द्र जैसवाल का पता तलाश किया गया जो फरार होने के कारण गिरफ्त में नहीं आया उसके पश्चात  गिरफ्तार किये गये उक्त सभी आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया जहां से आरोपियों को जेल भेजा गया है इस प्रकार मादक पदार्थों की तस्करी एवं व्यापार करने वालों के विरुद्व जमोड़ी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई है।  उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी शेषमणि मिश्रा, उनि देवेन्द्र पाण्डेय, उनि पी.सी. बागरी , सउनि सुरेश प्रताप सिंह, आर. सुनील त्रिपाठी, आर.  अभिषेक मिश्रा, आर. अक्षय तिवारी, आर.  बंशलाल सिंह-, की विशेष भूमिका रही ।

News TOP Footer