सीधी जिले के विद्यार्थी उच्च पदों पर पहुंचे यही मेरी शुभेच्छा कहा निवर्तमान कलेक्टर श्री रवीन्द चौधरी ने

0 230
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : अगली पीढ़ी को आगे बढ़ने लिए मौखिक सुझाव सर्व सुलभ होते हैं, जो कोई भी किसी को दे देता है परन्तु आगामी पीढ़ी के जीवनोंद्धार, उज्ज्वल भविष्य एवं विकास के लिये अपनी स्वयं की इच्छा एवं प्रेरणा से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए जे.ई.ई. परीक्षा की तैयारी, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये अपनी अत्यधिक मूल्यवान 250 से ज्यादा पुस्तकें और फिट्जी के सैकड़ों नोटस रूपी धरोहर को विद्यार्थियों को उपहार स्वरूप भेंट किये। यह कीमती पुस्तकें सहज उपलब्ध करा देना अद्भुत एवं अकल्पनीय है। जिसका दृष्टांत गत दिवस निवर्तमान कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी एवं उनके सुपुत्र आयुष चैधरी द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय के सभागार में प्रस्तुत किया गया जो कि हम सब के लिये अनुकरणीय है। निवर्तमान कलेक्टर द्वारा जिले के विद्यार्थियों के लिये मूल्यवांन पुस्तक सौंपते हुये यह कामना की गई कि जब भी सीधी जिले के विद्यार्थी उच्च पदों, वैज्ञानिक, सेना, अच्छे उद्यमी बनेगे तो मुझे बहुत प्रसन्नता होगी। कार्यक्रम में निवर्तमान कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी के सुपुत्र आयुष चैधरी जो आई.आई.टी. कानपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे है, से उत्कृष्ट विद्यालय सीधी के विद्यार्थियों ने काफी सवाल जवाब किये। यह कार्यक्रम निवर्तमान कलेक्टर के सम्मान समारोह के लिये आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी नवल सिंह, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य शम्भूनाथ त्रिपाठी, ए.डी.पी.सी. अशोक तिवारी, डाॅ. सुजीत कुमार मिश्र ए.पी.सी. राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान उत्कृष्ट विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

News TOP Footer