पैरामिलिट्री कोंचिंग हेतु फिजिकल परीक्षा का संयुक्त संचालक लोक शिक्षण रीवा ने किया अवलोकन

सीधी धर्मेंद : जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया है कि भारत शासन द्वारा पैरामिलिट्री फोर्स में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था है। पैरामिलिट्री फोर्स में सिपाही इत्यादि के पद पर सीधे भर्ती की जाती है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत बालक एवं बालिकाओं के लिए पठन-पाठन एंव खेलकूद की गतिविधियां संचालित की जाती हैं। पैरामिलिट्री फोर्स इत्यादि में भर्ती के लिए निःशुक्ल कोचिंग कराई जायेगी। इसके लिए पहले फिजिकल टेस्ट एवं बाद में लिखित परीक्षा ली जायेगी। उसके पश्चात बालक एवं बालिकाओं का चयन किया जावेगा। दिनांक 07.09.2021 को कुल 182 बालिकाओं का जिला कमाण्डेट होम गार्ड के मैदान में फिजिकल टेस्ट आयोजित हुआ। दिनांक 08.09.2021 को कुल 250 से ज्यादा बालकों का फिजिकल टेस्ट लिया गया। बालकों के फिजिकल टेस्ट में रीवा के संयुक्त संचालक लोक शिक्षण एस.के. त्रिपाठी उपस्थित हुए सभी गतिविधियों को देखा एवं भाग लेने वाले विद्यार्थियों से चर्चा कर मोटीवेट किया।
