21 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को सीधी कोतवाली पुलिस ने जिला सतना से किया गिरफ्तार

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक हितेंद्र नाथ शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने 21 वर्षों से फरार चल रहे अपराध क्रमांक 165/2000 के आरोपी उदय विश्वकर्मा पिता माधव विश्वकर्मा निवासी बूढ़ा बाऊ र को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। बताया गया की आरोपी पर वर्ष 2000 में आपराधिक मामला दर्ज हुआ था जिसके पश्चात आरोपी के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ किंतु आरोपी फरार होने की वजह से पकड़ में नहीं आया। कोतवाली पुलिस उक्त आरोपी की सतत पता तलाश कर रही थी।आज को मुखबिर की सूचना के आधार पर से आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया एवं वैधानिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक हितेंद्र नाथ शर्मा , सहायक उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक तिलक राज सेंगर, तथा चालक आरक्षक संजय कुशवाहा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
