गुरुवार को जिले में 90 वेक्सीन सेंटर पर 7 हजार से अधिक व्यक्तियों का किया गया कोरोना टीकाकरण

0 270
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में सीधी जिले में टीकाकरण महा-अभियान 21 जून से प्रारंभ किया गया है। कलेक्टर रवींद्र कुमार चैधरी के मार्गदर्शन में  महा-अभियान के तहत् लगातार लक्ष्य से अधिक व्यक्तियों को वैक्सीनेशन किया जा रहा है। जिले में बुधवार को 95 केन्द्रों पर  7 हजार 149 व्यक्तियों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई है। विकासखण्ड कुसमी के पीएचसी पोड़ी के टीकाकरण केन्द्रों में सर्वाधिक 429 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. नागेंद्र बिहारी दुबे ने जानकारी देकर बताया कि  देश एवं प्रदेश साथ ही सीधी जिले में भी में कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों का  टीकाकरण कार्य जारी है। जिले में अब तक उक्त आयु वर्ग के व्यक्तियों को 5 लाख 38 हजार से अधिक वैक्सीन के डोज लगाए जा चुका है। 4 लाख 73 हजार व्यक्तियों को प्रथम डोज तथा 65 हजार से अधिक लोगों को दोनों डोज लगाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि टीकाकरण महा-अभियान में जिले व्यापक स्तर पर टीकाकरण किया जा रहा है। जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को जिले में 90 वेक्सीन सेंटर पर टीकाकरण हुआ तथा प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 7 हजार से अधिक व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। कुछ केन्द्रों में देर शाम तक टीकाकरण जारी था।-

News TOP Footer