राज्य आंदोलनकारियों के द्वारा खटीमा एवं मसूरी में हुए गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

0 349
Main Ad1

राज्य आंदोलनकारियों के द्वारा हर वर्ष की तरह , इस वर्ष भी उस कांड की 27वीं बरसी के मौके पर बुधवार को राज्य आंदोलनकारियों ने शहीदों को याद किया, और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल, प्रकाश पांडे, डॉ. उमा भट्ट, डॉ. शीला रजवार, दिनेश उपाध्याय राजीव लोचन साह की पहल पर एक एवं दो सितंबर को राज्य आंदोलन के दौरान 1994 में खटीमा एवं मसूरी में हुए गोलीकांडों के शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है। इस वर्ष भी उस कांड की 27वीं बरसी के मौके पर बुधवार को राज्य आंदोलनकारियों ने शहीदों को याद किया, और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

 

Main Ad1

तल्लीताल गांधी चौक पर आयोजित हुए कार्यक्रम में पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल जी ने कहा इस बात पर नाराजगी जताई कि राज्य को बने 20 वर्ष होने के बावजूद आज तक राज्य की पहचान और राज्य वासियों की जनभावनाओं से जुड़े मुद्दों का हल नहीं हुआ है। इस दौरान प्रदेश में सशक्त भूकानून लाने,मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों को फांसी देने, राज्यवासियों को उनके हक-हकूक देने और शहीदों के अरमानों को पूरे करने के समर्थन में नारे भी लगाए गए। इस मौके पर राजीव लोचन साह, डॉ. नारायण सिंह जंतवाल, प्रकाश पांडे, डॉ. उमा भट्ट, डॉ. शीला रजवार, दिनेश उपाध्याय, चंपा उपाध्याय, चंचला बिष्ट व माया चिलवाल सहित बड़ी संख्या में राज्य आंदोलनकारी एवं विभिन्न संगठनों के लोग मौजूद रहे।

News TOP Footer