सीधी शहर के पूजा पार्क गणेश मंदिर में स्थापित बाल रूप श्री कृष्ण के भक्तो ने किए दर्शन

सीधी धर्मेंद : जन्माष्टमी पर सीधी शहर के पूजा पार्क में स्थित गणेश मंदिर में स्थापित बाल रूप श्री कृष्ण के बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने दर्शन किए इस मौके पर मौजूद बड़ी संख्या में महिला भक्तों ने भगवान श्री कृष्ण के मंगल गीतों का गायन किया।—-जन्माष्टमी के मौके पर सीधी शहर के अन्य मंदिरों में भी अच्छी खासी रौनक दिखाई पड़ी सीधी शहर के बस स्टैंड स्थित मां दुर्गा माता के मंदिर और संकटमोचन सरकार हनुमान जी के मंदिर में भी भव्य रौनक दिखाई पड़ी यहां पर भक्तों ने जन्माष्टमी के मौके पर भंडारे का आयोजन किया था जिसमें कई सैकड़ा भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
