जिले में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की उपयोगिता और नवीन तकनीक की जानकारी देने किया गया कार्यशाला का आयोजन

0 187
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जिले में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की उपयोगिता तथा आगामी दिनों में नवीन तकनीक का उपयोग की जानकारी देने के लिए  27 अगस्त शुक्रवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना सीधी के महाप्रबंधक एम.पी. सिंह परिहार, कार्यपालन यंत्री हिमांशु तिवारी आर.ई.आर. सीधी, जनपद पंचायत सिहावल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तिवारी, जनपद पंचायत मझौली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रजापति, ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव, आर.ई.एस. एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के इंजीनियर्स एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सेमीनार में ग्रामीण विभाग में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की उपयोगिता तथा आने वाले समय में मार्ग निर्माण में नवीन तकनीक के उपयोग की जानकारी दी गई, जिसमें डामरीकरण में प्लास्टिक बेस्ट के उपयोग, सीमेन्ट कांक्रीट की सड़कों में सेलफिल कांक्रीट पेवमेन्ट, रोलर काम्पेक्टेड कांक्रीट के संदर्भ में जानकारी दी गई। साथ ही मार्ग निर्माण में विभिन्न रसायनों के उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी गई। इकाई सीधी द्वारा प्लास्टिक वेस्ट तकनीकी से 142 किमी. के मार्गों का निर्माण किया गया है। सीधी जिले में अब मार्ग निर्माण में नवीन तकनीकों का उपयोग किया जायेगा, जिससे प्राकृतिक संसाधनों के दोहन में कमी होगी तथा निर्माण के लागत में कमी आयेगी।

News TOP Footer