पुलिस विभाग के 68 आवास गृह का गृह मंत्री मध्य प्रदेश शासन द्वारा किया गया वर्चुअल लोकार्पण

0 309
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : अजाक थाना परिसर सीधी में माननीय गृह मंत्री महोदय मध्य प्रदेश शासन द्वारा ष्मुख्यमंत्री पुलिस आवास योजना ;द्वितीय चरणद्धष् के अंतर्गत आज दिनांक को नव निर्मित 8 राजपत्रित अधिकारी आवासगृह 12 अराजपत्रित अधिकारी आवासगृह एवं 48 आरक्षक आवासगृह कुल 68 आवासगृह का वर्चुअल लोकार्पण किया गया । समारोह में विधायक सीधी श्री केदारनाथ शुक्लए कलेक्टर महोदय श्री रवीन्द्र कुमार चौधरीए पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज कुमावतए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटलेए उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय गायत्री तिवारीए एसडीओपी चुरहट आशुतोष द्विवेदीए उप पुलिस अधीक्षक महिला प्रकोष्ठ नीरज नामदेवए जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती कृतिका मोहटाए परिविक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारीए सीएमओ नगर पालिका सुश्री कमला कोलए वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी चन्द्र मोहन गुप्ता एबार एसोसिएशन अध्यक्ष एड0 बृजेन्द्र सिंहए होम गार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट एल बी कोल ए रक्षित निरीक्षक डा वंदना सिंहए थाना प्रभारी कोतवाली हितेंद्र नाथ शर्माए थाना प्रभारी यातायात कल्याणी पालए थाना प्रभारी जमोडी शेषमणि मिश्रा तथा पुलिस स्टाफ एवं जिला सीधी के गणमान्य नागरिक तथा पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में माननीय गृह मंत्री मध्य प्रदेश शासन श्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा जिले के पुलिस आवास का वर्चुअल लोकार्पण किया गया। वर्चुअल लोकार्पण के पश्चात माननीय विधायक महोदय सीधी द्वारा लोकार्पण शिला का उद्घाटन  किया गया । लोकार्पण उपरांत अपने संबोधन में विधायक महोदय ने अपने वक्तव्य में कहा कि समाज में पुलिस का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान होता है एवं नवीन भवन तथा नवीन वातावरण के सकारात्मक परिणाम निकाल कर सामने आएंगे। पुलिस अधीक्षक महोदय सीधी ने कहा कि नवीन आवास सर्व सुविधा युक्त एक स्वच्छ वातावरण में है। जब एक पुलिस कर्मी स्वच्छ एवं अच्छे वातावरण में निवास करता है तो उसी प्रकार उसकी कार्यप्रणाली भी हो जाती है। नवीन आवास से सीधी पुलिस की आवासीय समस्या का काफी हद तक निराकरण हो जाएगा जिससे पुलिस को अपना कर्तव्य संपादन हेतु सुगमता होगी।

News TOP Footer