जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री मीना सिंह की अध्यक्षता में हुई जिला योजना समिति की बैठक कोविड केयर की तैयरियों की समीक्षा की

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले के प्रभारी मंत्री वनने के बाद पहली बार जिले के प्रवास पर आई प्रभारी मंत्री सुश्री मीना सिंह जी ;मंत्री जनजातीय कार्य एवं अनुसचित जाति कल्याण विभाग मध्य प्रदेश शासन द्ध 17 जुलाई को सीधी पहुंची सीधी पहुंचने पर उच्च विश्राम गृह सीधी में प्रभारी मंत्री सुश्री मीना सिंह जी का जिले के सभी बीजेपी विधायकों कलेक्टर पुलिस अधिक्षक और बीजेपी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ द्वारा स्वगत किया गया। 17 जुलाई को जिले के एक दिवसीय प्रवास पर आई सीधी जिले की नवनियुक्त प्रभारी मंत्री सुश्री मीना सिंह मांडवे ने जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति की बैठक ली जिला योजना समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री सुश्री मीना सिंह मांडवे ने एजेंडे के अनुरूप जिले के कलेक्टर को कोरोना की तीसरी लहर के लिए की जा रही तैयारियों के प्रेजेंटेशन देने के लिए कहा लेकिन जैसे ही जिले के अधिकारियों ने कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए की गई तैयारियों की जानकारी अंग्रेजी में देनी शुरू की तो प्रभारी मंत्री सुश्री मीना सिंह मांडवे ने इस पर अपनी आपत्ति जताई और कहा कि हम लोग हिंदी भाषी लोग हैं इसलिए सारी जानकारी हिंदी में होनी चाहिए इसके लिए हमने पूर्व में भी सूचित किया था बावजूद इसके सारी जानकारी अंग्रेजी में बनाई गई है जो सबकी समझ में नहीं आएगी इसके बाद प्रभारी मंत्री ने जिले के सीएमएचओ से जिले में अब तक कोरोना से पाजटिव हुए लोगों और कोरोना के इलाज के लिए दूसरे जिलों में भेजे गए लोगों की जानकारी मांगी जिसका जिले के सीएमएचओ कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके जिस पर प्रभारी मंत्री ने अपनी नाराजगी व्यक्त की। बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने जिले के कलेक्टर को निर्देशित किया कि आने वाली कोरोना की तीसरी लहर का सबसे ज्यादा खतरा छोटे बच्चों को लेकर है इसलिए उनके लिए अलग से कोविड केयर की व्यवस्था की जाए और बच्चों के साथ उनके साथ उनकी मां के रहने खाने की व्यवस्था की जाए बैठक में क्षेत्र के विधायक कमलेश्वर पटेल ने बिजली की समस्या को उठाया और कहा कि विभाग द्वारा अघोषित बिजली की कटौती की जा रही है क्षेत्र के जले हुए ट्रांसफार्मर को नहीं बदला जा रहा है जिससे जनता परेशान है बैठक में अनुकंपा नियुक्ति एवं बाल संरक्षण की समीक्षा एवं खाद्यान्न वितरण की समीक्षा की गई बैठक में राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह जिले की सांसद श्रीमती रीति पाठक जिले के विधायक केदारनाथ शुक्ला जिले के विधायक कुमार सिंह टेकाम चुरहट विधायक सतेंद्र तिवारी सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और जिले के सभी विभागों के विभाग प्रमुख मौजूद थे I
