ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस भवाली की अध्यक्ष खष्टी बिष्ट सभी नागरिकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक


हिमानी रौतेला नैनीताल
आज भवाली में ऑल इंडिया वूमेन कॉन्फ्रेंस की अध्यक्ष खष्टी बिष्ट एवं सचिव ज्योत साह के नेतृत्व में प्राचीन नौला जमुना धारे में वृक्षारोपण किया गया संस्था प्रतिवर्ष अपने सभी महिला मैमबरों के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिवर्ष पौधारोपण करती हैं इस वर्ष चौड़े पत्ते वाले पेड़ों के साथ-साथ फलदार वृक्ष और औषधि पौधों का भी रोपण किया गया।ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस भवाली की अध्यक्ष खष्टी बिष्ट सभी नागरिकों को पर्यावरण के प्रति जागरूककरते हुए कहा कि वृक्ष है तो जल है। जल है तो जीवन है।इसलिए बरसात में हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए और साथ ही साथ वृक्ष लगाने से ज्यादा वृक्षों की देखभाल भी बहुत जरूरी है।उन्होंने कहा एक वृक्ष सौ पुत्र समान होता है।इस वर्ष तेजपत्ता, रीठा, बाज, आंवला, पांगर, नींबू,प्रजाति के पेड़ लगाए जा रहे हैं।
पौधारोपण में ऑल इंडिया वुमन कॉन्फ्रेंस की स्टैंडिंग कमेटी मेंबर सरिता आर्या सचिव ज्योति साह जी , मिथिलेश बेलवाल जी, हरिप्रिया भट्ट जी, रमा जोशी जी, माला कन्याल जी, गीता लोहनी जी आसमा परवीन जी, हितेश शाह जी, हरेंद्र कुमार, भास्कर बुधलाकोटी जी, अनीता जी, भावना रावत जी सरस्वती रौतेला जी, भगवती जी, भावना जी पुष्पा जी सहित अनेक लोगों ने वृक्षारोपण में अपना सहयोग दिया।

