फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंची अभिनेत्री तापसी पन्नू नैनीताल

0 316
Main Ad1

उत्तराखंड की हसीन वादियों में आम इंसान से लेकर खास इंसान तक खो जाता है कुदरत की इस कदर सुंदरता हर किसी का दिल मोह लेती है वही बॉलीवुड की अनेक हस्तियां नैनीताल में आ चुकी हैं वहीं वेबसीरीज़ के लिए उत्तराखंड फिल्म मेकर्स की पहली पसंद बन रहा है।  आज अभिनेत्री तापसी पन्नू नैनीताल पहुंची है।  फिल्म ब्लर की शूटिंग के लिए नैनीताल पहुंची है। बताया जा रहा है वह अगले 6 हफ्ते नैनीताल जिले में ही रहेंगी और पास के क्षेत्रों में शूटिंग करेंगी। फिल्म ब्लर तापसी के खुद के प्रोडक्शन हाउस आउट साइडर्स फिल्मस के तहत बन रही है।

स्थानीय लोगों के लिए यह एक अच्छी खबर है क्योंकि उन्हें भी इस फिल्म में काम करने का मौका मिलेगा। 20 किरदारों का चयन पहले से हो गया है। इस फिल्म की शूटिंग नैनीताल शहर में माल रोड, रूसी बाईपास के साथ ही नगर के हेरिटेज भवनों में होगी। नैनीताल शहर के अलावा भीमताल, भवाली, सातताल मुक्तेश्वर आदि दर्शनीय स्थलों पर भी फिल्म के दृश्य फिल्माए जाएंगे।

Main Ad1
News TOP Footer