रास्ता रोककर मारपीट करने वाले आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने 24 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर पहुंचाया जेल

0 754
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के मार्गदर्शन थाना प्रभारी कोतवाली हितेंद्र नाथ शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने रास्ता रोककर मारपीट करने वाले आरोपियों को हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जिला जेल सीधी दाखिल कराया है । बताया गया की कल दिनांक को फरियदी आकाश बघेल निवासी लकोड़ा ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि  सनी सिंह चौहान  रोहित सिंह चौहान पिता स्वण् नरेश सिंह 20 वर्ष निवासी गाड़ा  अनुराग सिंह पिता नवॉकिशोर सिंह निवासी गाड़ाए मोहित सिंह चौहान पिता स्वण् नरेश प्रताप सिंह निवासी गाड़ा सभी थाना कोतवाली आकाश मिश्रा पिता विष्णुदेव मणि मिश्रा निवासी पहाड़ी थाना अमिलिया  एक विधि विरुद्ध बालक ने मेरा रास्ता रोककर मेरे साथ मारपीट किए एवं मुझसे शराब पीने के लिए पैसे मांग रहे थे कह रहे थे कि यदि पैसे नहीं दोगे तो जान से मार दूंगा।  फरियादी की शारीरिक छोटों को देखते हुए तत्काल मामला पंजीबद्ध कर आरोपियों की पता तलाश की गई। उपरोक्त समस्त आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से आदेश प्राप्त होने पर जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया है उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली हितेंद्र नाथ शर्मा उप निरीक्षक राकेश सिंह सहायक उप निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह प्रधान आरक्षक तिलक राज सेंगर अनूप परिहार आरक्षक आजाद खान सुनील बागरी मनेंद्र सिंह राजू यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

News TOP Footer