बढ़ती हुई महंगाई और बेरोजगारी के विरुद्ध जिला महिला कांग्रेस ने सौपा ज्ञापन

0 549
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ती हुई महंगाई और बेरोजगारी के विरुद्ध अब महिला कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया है और सड़कों पर उतर आई है 15 जुलाई को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस ने बढ़ती हुई महंगाई और बेरोजगारी के विरुद्ध सीधी जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी 3 सूत्री मांगों का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा सौपे गए ज्ञापन में गैस पेट्रोल डीजल घरेलू उपयोग की महंगी होती वस्तुओं की वजह से जनमानस को हो रही कठिनाइयों और कोबिड से बिना इलाज जनता की हुई मौत को सरकार का जिम्मेदार ठहराया गया है सोपे ज्ञापन में देश में स्कूल कॉलेज बंद करके शिक्षा को चौपट करने का भी आरोप लगाया गया है महिला कांग्रेस ने इन्हीं सब समस्याओं का ज्ञापन सौंपकर तत्काल महंगाई बेरोजगारी पर रोक लगाने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की चेतावनी दी है और कहा है कि जल्दी सरकार ने इस ओर कदम नहीं उठाए तो पूरे प्रदेश में महिला कांग्रेस आंदोलन के लिए बाध्य होगी जिला कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपने पहुंची जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष बसंती देवी और जिला कांग्रेस कमेटी के अनेक पदाधिकारी व महिला कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे

News TOP Footer