शिक्षा के मंदिर के साथ इस प्रकार का खिलवाड़ नगर की जनता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी,आम आदमी पार्टी

नैैैैनीताल में तल्लीताल स्थित ऐतिहासिक गांधी प्रतिमा के सामने
नगर की दो प्रमुख समस्याआें , सरोवर नगरी की ऐतिहासिक इमारत जहां वर्षों से आम आदमी के बच्चों को शिक्षा प्रदान की जाती है ,उस इमारत को ध्वस्त करके वहां पर कार पार्किंग का निर्माण किये जाने के विरोध में , और नैनीताल नगर की नींव बलिया नाले के समीप बसे कृष्णापुर क्षेत्र की सैकड़ों आबादी के लिए नये पैदल मार्ग निर्माण करने की मांग को लेकर ,आम आदमी पार्टी नगर इकाई द्वारा आज मंडल मुख्यालय नैनीताल के अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया ,
आम आदमी पार्टी के इस धरना प्रदर्शन में ,आम आदमी पार्टी नगर इकाई नैनीताल ने शासन प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि ,नगर की ऐतिहासिक इमारत जहां वर्षों से आम आदमी के बच्चों को शिक्षा प्रदान की जाती है,उस इमारत और उसके खेल के मैदान पर कार पार्किंग बनाये जाने का आम आदमी पार्टी पुरजोर विरोध करती है ,
आम आदमी पार्टी नगर इकाई ने कहा कि एक तरफ नैनीताल नगर की ऐतिहासिक इमारतों जैसे दुर्गा लाल साह लाइब्रेरी और नैनीताल नगर की ऐतिहासिक नगर पालिका परिषद इमारत को संजाने संवारने का कार्य किया जा रहा है , वहीं दूसरी और नगर की एक ऐतिहासिक इमारत जहां अनेकौ पिढ़ियो ने शिक्षा प्राप्त करके देश प्रदेश को एक नई दिशा प्रदान की ,उस इमारत को ध्वस्त करके कार पार्किंग बनाये जाने का निर्णय आम आदमी के बच्चों के भविष्य के साथ एक बड़ा खिलवाड़ है ,
आम आदमी पार्टी की इस सभा में शामिल वक्ताओं ने कहा कि , शिक्षा के मंदिर के साथ इस प्रकार का खिलवाड़ नगर की जनता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी और आज आम आदमी पार्टी जो शिक्षा की बात करती है , ।जबरदस्त विरोध करती है,
वहीं दूसरी और नैनीताल नगर की नींव बलिया नाले के भूस्खलन क्षेत्र के समीप बसे कृष्णापुर की लम्बे समय से लंबित मांग पैदल मार्ग का पूर्ण समर्थन करती है आम आदमी पार्टी नगर इकाई ने कहा कि वर्षों से बलिया नाले के भूस्खलन क्षेत्र के समीप बसे कृष्णापुर की जनता वैकल्पिक पैदल मार्ग बनाये जाने की मांग शासन प्रशासन और स्थानीय विधायक और सांसद से करती है , परन्तु आज तक ना शासन प्रशासन और स्थानीय विधायक और सांसद ने इस मांग को गंभीरता से नहीं लिया है ,क्षेत्रीय जनता द्वारा अनेकों बार इस मांग को लेकर धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया, परन्तु ना शासन प्रशासन और ना स्थानीय विधायक सांसद द्वारा कोई गंभीरता पूर्वक कार्यवाही नहीं की गई ,आम आदमी पार्टी ने कहा कि आज भी क्षेत्र की जनता जान हथेली पर रखकर पुराने भूस्खलन क्षेत्र में इलाके से आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं ,
आम आदमी ने इन दोनों ज्वलंत मुद्दों को लेकर गांधी प्रतिमा तल्लीताल के समीप जोरदार धरना प्रदर्शन आयोजित किया और शासन प्रशासन को स्पष्ट रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि ,इन दोनों मुद्दों पर अगर कोई कार्रवाई नहीं की गई , तो आम आदमी पार्टी नगर की जनता को साथ लेकर आंदोलन के लिए बाध्य होगी ,
आम आदमी पार्टी द्वारा ,इन मुद्दों को लेकर माननीय आयुक्त कुमाऊं मंडल नैनीताल को ज्ञापन भी सौंपा गया ,
आज के इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे , सभा की अध्यक्षता आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ सदस्य श्री देव सिंह नेगी जी ने की, संचालन नगर अध्यक्ष आ०आ०पा नैनीताल श्री शाकिर अली जी ने किया। जिनमें प्रमुख रूप से , आप आदमी पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुमार दुमका, नगर अध्यक्ष शाकिर अली, युवा नेता मनीष कुमार , विधानसभा संगठन मंत्री प्रदीप साह, विधानसभा महासचिव विनोद कुमार, नगर महामंत्री महेश आर्य , नगर उपाध्यक्ष हरीश बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष सुनील कुमार , वरिष्ठ नेता राजेश कुमार , नगर मंत्री मोहित राजपूत, नवीन उप्रेती, विजय साह , महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष विद्या देवी , नगर उपाध वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह बिष्ट, युवा नेता मोहम्मद शान बुराहान, पूर्व कर्मचारी नेता विनोद कुमार , पदम सिंह, शंकर बहुगुणा, जगन राम, नरेश सिंह, किशन बोला, अनिल जोशी, आर०अल साह, उमेश तिवारी, चंद्रा ओली, सतनाम सिंह, शाहील, विनोद लाल, तारा दत्त उप्रेती, मोहन पपोला, के ०एस मेहरा, प्रताप पडियार, सनी चौहान, सुरेश कुमार, हरीश खोलिया, गोपाल शाह, दिल्ली निवासी बद्री प्रसाद जी, सूचना प्रचार मंत्री ग़ौरव जी०के०ए ‘बब्बी’ आदि उपस्थित थे। साथ ही कमल बर्गली, संजय, असद अली, आशीष कुमार, आकाश राठौड़, विनोद कुमार, आदि ने आ०आ०पा की सदस्यता ली
