2022 विधानसभा चुनाव को लेकर विचार-विमर्श कांग्रेस

0 727
Main Ad1

आज नैनीताल क्लब में पूर्व विधायक तथा महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य महिला कांग्रेस नैनीताल प्रभारी रीता सिंह व सोशल मीडिया प्रभारी अभय सोनवानी के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई पत्रकारों को संबोधित करते हुए रीता सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य है, ताकि प्रदेश सशक्त हो महिलाओं की समस्याओं को सुनकर समस्याओं से बाहर निकाल पाएंगे ,वही बूथ लेवल तक महिलाओं को जोड़ा जाएगा

रीता सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार विकास का नाम लेकर आई मगर क्या विकास किया, लगातार महंगाई बढ़ती गई, नोटबंदी व कोरोना काल से लेकर जो लगातार महंगाई बढ़ रही है ,कोरोना मैं कितने लोगों की रोजी-रोटी छिन गई इस समय सरकार ने पब्लिक के साथ खड़ा होना था लेकिन सरकार लगातार महंगाई बढ़ाते जा रही है उन्होंने कहा
पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं,

Main Ad1

उन्होंने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी मजबूती से लड़ेगी वही सोशल मीडिया प्रभारी अभय सोनवानी ने कहा कि व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लोगो को कांग्रेस से जोड़ा जा रहा है, और कहा कि डेढ़ लाख लोग कांग्रेस की सोशल मीडिया से जुड़े है, और आगे 25 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।तथा आप पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप पार्टी हवा हवाई है, और चुनाव में भाजपा को मदद पहुँचाने आयी है।

News TOP Footer