कमिश्नर रीवा ने किया चन्दरेह में इकोपार्क एवं पौधरोपण का निरीक्षण

सीधी धर्मेंन्द : कमिश्नर रीवा संभाग अनिल सुचारी द्वारा अपने दो दिवसीय सीधी प्रवास के दौरान गुरूवार को चन्दरेह में इकोपार्क तथा पौधरोपण कार्य का निरीक्षण अवलोकन किया गया। कमिश्नर ने वहां कार्य कर रहे मजदूरों से मजदूरी भुगतान सहित शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की। कमिश्नर श्री सुचारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत कार्यों को प्रारंभ कर ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होने जल संरक्षण तथा पौधरोपण के कार्यों को प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर ने निर्देशित किया है कि महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत श्रमिकों को मजदूरी का भुगताना निर्धारित समयावधि में ही करें। उन्होने कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा कि पौधरोपण के पश्चात उसका रख रखाव अत्यन्त आवश्यक है। हमारे अधिकाधि पौधे अगले वर्ष जीवित अवस्था में रहें तभी हमारा अभियान सफल होगा। इस अवसर पर कमिश्नर श्री सुचारी, कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी, अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली सहित उपस्थित अधिकारियों द्वारा पौधरोपण किया गया। चन्दरेह में इको पार्क के अंतर्गत नराग्र (नक्षत्र, राशि और ग्रह) वाटिका तथा तुलसी वन को विकसित किया जा रहा है। इसके साथ ही बलियारी में लगभग 2500 वानिकी और औषधीय पौधों का रोपण किया जा रहा है। इसके साथ ही कम्युनिटी न्यूट्रीशन गार्डन भी विकसित किया जा रहा है। भ्रमण के दौरान कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा हिमांशु तिवारी, उपखण्ड अधिकारी चुरहट अभिषेक सिंह, तहसीलदार रामपुर नैकिन शिवशंकर शुक्ला, नायब तहसीलदार सुधीर मोहन अग्रवाल सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
