सरस्वती स्व सहायता समूह सिहौलिया की महिला सदस्यों ने गौशाला में अनियमितता के आरोप लगाए

0 644
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 8 जुलाई को जिला पंचायत सीधी में सरस्वती स्व सहायता समूह सिहौलिया की आधा दर्जन से भी ज्यादा महिला सदस्यों ने जिला पंचायत पहुंचकर सीईओ जिला पंचायत को सरपंच सचिव ग्राम पंचायत क्षेत्र  पर संचालित गौशाला में अनियमितता करने के गंभीर आरोप लगाए हैं सीईओ जिला पंचायत को अपनी समस्या का आवेदन देने आई महिलाओं ने इसी दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी समस्या से अवगत कराया और कहा कि सरपंच और सचिव द्वारा की जा रही लापरवाही की वजह से गौशाला में 61 गायों की मौत हो गई है और 20 गायों को छोड़ दिया गया है वर्तमान में 9 से 10 गाय गौशाला में है इसके साथ ही स्व सहायता समूह की महिलाओं ने आरोप लगाया कि सरपंच सचिव द्वारा उन्हें उनका वेतन नहीं दिया जा रहा है महिलाओं के साथ आए गांव के ही लोगों ने भी एन टीवी इंडिया न्यूज़ को मामले की जानकारी दी मीडिया को अपनी समस्याओं से अवगत कराने के बाद समूह के महिला सदस्यों ने कहा है कि यदि हमारी समस्याओं का जल्द निराकरण नहीं किया गया तो हम आने वाले दिनों में अनशन करेंगे जिसकी जवाबदारी जिला प्रशासन की होगी इन सभी मांगों को लेकर यूथ कांग्रेस चुरहट कोविड 19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए मशाल यात्रा के साथ पटपरा डीसी का घेराव करेगी।—-

News TOP Footer