नेशनल लोक अदालत का आयोजन होगा 10 जुलाई को

0 730
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं जिला न्यायाधीश वीरेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 10 जुलाई 2021 को जिला न्यायालय सीधी तथा व्यवहार न्यायालय चुरहट, रामपुर नैकिन एवं मझौली में किया जावेगा। न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरणों, सिविल प्रकरणों, चैक बाउण्स के प्रकरणों, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों, धनराशि वसूली के प्रकरणों, वैवाहिक परिवारिक प्रकरणो, विद्युत अधिनियम से संबंधित प्रकरणों, श्रम न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जावेगा। न्यायालय में लंबित प्रकरणों के अतिरिक्त प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण भी नेशनल लोक अदालत में किया जावेगा। नेशनल लोक अदालत में  जिसके पालन में प्रधान में भी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जावेगा। वर्ष 2021 में दिनाक 08 फरवरी को प्रथम नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया था जिसके बाद आगामी नेशनल लोक अदालतों के आयोजन की तिथि कोविड-19 संक्रमण के कारण परिवर्तित होती रही। अब दिनांक 10 जुलाई को काविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु शासन के निर्देशों का पालन करते हए नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जावेगा। नेशनल लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरणों, सिविल प्रकरणों, चैक बाउण्स के प्रकरणों, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों, धनराशि वसूली के प्रकरणों, विद्युत अधिनियम से संबंधित प्रकरणों एवं अन्य राजीनामा योग्य प्रकरणों तथा राजीनामा योग्य प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया जावेगा। नेशनल लोक अदालत में पक्षकारों के आपसी राजीनामा एवं समझौते से प्रकरणों का निराकरण किया जाता है। नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों का निराकरण करने से पक्षकारों के समय एवं धन की बचत होती है तथा कोर्ट फीस की वापसी भी हो जाती है।

News TOP Footer